फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: विमान में तबीयत बिगड़ने से बच्ची की मौत, हाईकोर्ट पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े छह साल की बच्ची के माता-पिता ने मांगे विमान और हवाई अड्डे के चिकित्सा संबंधी अभिलेख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। लंदन से दिल्ली आ रहे विमान में तबीयत बिगड़ने के बाद जान गंवाने वाली साढ़े छह साल की बच्ची के माता-पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उन्होंने विमान, हवाई यातायात नियंत्रण, हवाई अड्डे के सीसीटीवी और इलाज से जुड़े सभी अभिलेख सुरक्षित रखने और अदालत में पेश करने की मांग की है। न्यायमूर्ति अमित महाजन ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों और विमानन कंपनी को उपलब्ध अभिलेख सुरक्षित रखने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई पांच फरवरी 2027 को होगी। याचिका के अनुसार, आठ सितंबर 2026 को लंदन से दिल्ली आते समय विमान में बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। परिवार का आरोप है कि विमान में बच्चों के इलाज के जरूरी उपकरण नहीं थे। दिल्ली हवाई अड्डे पर भी 12 साल से कम उम्र के बच्चों के इलाज की सुविधा नहीं मिली। इसके बाद बच्ची को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां 16 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। परिवार के अनुसार जरूरी अभिलेख मिट सकते हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें