नई दिल्ली। पत्रकार परानजॉय गुहा ठाकुरता ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें इंडियाबुल्स और उसके प्रमोटर समीर गहलौत के बारे में रिपोर्टिंग पर रोक लगाई गई थी। ट्रायल कोर्ट ने 24 अक्टूबर को पारित अंतरिम आदेश में 2019 में प्रकाशित एक लेख को हटाने का निर्देश दिया था। यह लेख ‘द मेज़ ऑफ पॉलिटिकल लिंक्स ऑफ इंडियाबुल्स समीर गहलौत’ शीर्षक से न्यूज़क्लिक और पत्रकार की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ था। आदेश में इंडियाबुल्स से संबंधित किसी भी तरह की आगे की रिपोर्टिंग पर भी व्यापक रोक लगाई गई थी। यह आदेश मानहानि के एक मुकदमे में दिया गया था। यह मामला न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। ब्यूरो