नई दिल्ली। वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च के पूर्व प्रबंधक चैतन्यानंद सरस्वती की जमानत याचिका पर अब सोमवार (13 अक्तूबर) को सुनवाई होगी। शुक्रवार को पटियाला हाउस स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने मामले को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया है। यह मामला अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश को सुनवाई के लिए सौंपा गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को न्यायाधीश अतुल अहलावत ने चैतन्यानंद की जमानत याचिका पर सुनवाई से स्वयं को अलग कर लिया था, जिसके बाद मामला जिला न्यायाधीश को भेजा गया। चैतन्यानंद छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में न्यायिक हिरासत में है और उसने जमानत की अर्जी दायर की है। ब्यूरो