फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली: जश्न-ए-रेख्ता में गंगा-जमुनी तहजीब से रूबरू होंगे दर्शक, सुरों के सरताज सजाएंगे महफिल

Thu, 24 Nov 2022 04:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले आयोजन में 60 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में देश-दुनिया के डेढ़ सौ से अधिक कलाकार शिरकत करेंगे। दो दिसंबर को उद्घाटन कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा हरिहरन सुरों की महफिल सजाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा-जमुनी तहजीब के उत्सव जश्न-ए-रेख्ता का आगाज दो दिसंबर से होगा। हिंदी-उर्दू के गीत-संगीत, मुशायरे और किस्सागोई का जश्न मनाने के लिए रेख्ता फाउंडेशन की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का आगाज मशहूर लेखक जावेद अख्तर करेंगे।  
विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में होने वाले आयोजन में 60 से अधिक कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में देश-दुनिया के डेढ़ सौ से अधिक कलाकार शिरकत करेंगे। दो दिसंबर को उद्घाटन कार्यक्रम में जावेद अख्तर के अलावा हरिहरन सुरों की महफिल सजाएंगे। तीन दिवसीय अलग-अलग विषयों पर चर्चा भी की जाएगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास होना अनिवार्य है। इसके लिए बेवसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ई-पास आपके व्हाट्सएप और ईमेल पर आ जाएगा।

हिंदी-उर्दू किताबों का भी सजेगा बाजार
दो से चार दिसंबर तक होने वाले आयोजन में पुस्तकों का भी बाजार लगेगा। इसमें हिंदी और उर्दू साहित्य से जुड़ीं किताबें मिलेंगी। ऐवान-ए-जायका के नाम लगने वाले फूड फेस्टिवल में लोग देश के अलग-अलग हिस्सों के लजीज व्यंजनों का जायका ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें