केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बाल यौन शोषण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण सामग्री की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को नई दिल्ली के साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को 22 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।