फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गलत दिशा से आ रहे ऑटो की कार से टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट के कैरियप्पा मार्ग पर गलत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा की तेज रफ्तार कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार दोनों लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरा बेहोश हो गया। गनीमत रही कि कार चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, ऑटो दिल्ली कैंट से धौला कुआं की ओर गलत दिशा में आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें