फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मार्च, पुलिस को दिए फूल

विज्ञापन
दिल्ली के जंतर मंतर में करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना अपने समर्थको के साथ नागरिकता सशो? - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून और दिल्ली पुलिस के समर्थन में बुधवार को जंतर-मंतर पर यूथ ब्रिगेड और श्री राजपूत करणी सेना के सैकड़ों सदस्य इकट्ठा हुए। इस मौके पर उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएए को देशहित में बताते हुए इसका समर्थन दिया। दोनों संगठनों के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की भूमिका की तारीफ की और फूल भेंटकर पुलिस के रवैये का समर्थन किया। उपदेश राणा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कानून को समझने की जरूरत है और बगैर समझे किसी बात का विरोध करना उचित नहीं है। श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने भी दिल्ली पुलिस की सराहना करते हुए कानून के प्रति विश्वास व्यक्त किया। समर्थन मार्च के दौरान करीब तीन सौ सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें