फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नेहरू प्लेस में पार्किंग की समस्या से कारोबारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नेहरू प्लेस में पार्किंग की समस्या से व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए जगह तलाशने में काफी समय लग जाता है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने से कई जगह रास्ता संकरा हो जाता है। इसका सीधा असर बाजार की आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों ने बाजार के आसपास व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा बढ़ाने और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर निगरानी की मांग की है। उनका कहना है कि पार्किंग व्यवस्था सुधरने से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या और कारोबार दोनों को फायदा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें