फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: टीशर्ट की कीमत को लेकर कपल में हुई लड़ाई, लड़की ने जड़े कई थप्पड़, बोली- मेरी जिंदगी में मत अइयो

Fri, 15 Jul 2022 02:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेट्रो में ट्रैवल करते हुए एक कपल टीशर्ट की कीमत को लेकर लड़ पड़े। लड़की ने अपनी टीशर्ट की कीमत 1000 बताई। लड़के ने तपाक से कह दिया 150 से ज्यादा की नहीं होगी! लड़की यह सुनकर तमतमा गई और लड़के को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
मेट्रो में कपल की लड़ाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहे एक कपल की लड़ाई इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। लोग इसे देखकर आश्चर्य भी कर रहे हैं और हंस भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर अपने पार्टनर का मजाक उड़ाना इतना खतरनाक हो सकता है कि आप पल भर में वायरल हो जाएं। 

विज्ञापन


दरअसल मेट्रो में ट्रैवल करते हुए एक कपल टीशर्ट की कीमत को लेकर लड़ पड़े। लड़की ने हल्के रंग की एक टीशर्ट पहनी हुई थी। उसने अपनी टीशर्ट की कीमत एक हजार रुपये होने का दावा किया। इसपर लड़के ने तपाक से कह दिया 150 से ज्यादा की नहीं होगी! बस फिर क्या था, लड़की यह सुनकर तमतमा गई और लड़के को एक थप्पड़ जड़ दिया।

इसपर लड़के ने कहा, 'हाथ मत उठाना, ठीक है!' इसके बाद लड़की दूसरी तरफ जाने लगती है, लेकिन लड़का फिर से उसे तंग करते हुए बोलता है, चल निकल यहां से...। लड़की गुस्से में वापस घूमती है और बोलती है, 'कसके मारूंगी। इज्जत कर रही हूं। लोग देख रहे हैं। 
विज्ञापन


लड़का फिर भी लड़की से कहता है 'तू चुप हो जा... मेरे सामने से निकल जा...'। इसपर लड़की जवाब देती है कि चुप हो जा और इतना बोलते-बोलते लड़के को और तीन-चार थप्पड़ जड़ देती है। 

इतने पर भी लड़की का गुस्सा शांत नहीं होता है। वो गेट के पास जाती है और एक आखिरी थप्पड़ मारते हुए लड़के से कहती है मेरी जिंदगी में मत आइयो। अब जब लड़के से रहा नहीं गया तो उसने भी एक तमाचा मारते हुए कहा कि अभी बताता हूं तेरे को रुक जा। 

लड़की अब भी शांत नहीं होती है। उसने एक और बार लड़के पर हाथ उठाते हुए गाली दी और कहा कि मम्मी से बोलूंगी, तेरे जैसा **** किसी को न मिले! अभी ये लड़ाई चल ही रही थी कि मेट्रो का दरवाजा खुला और दोनों लोग बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें