फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारे राहुल खान ने साझा किया अपनी पहली फिल्म का सफर, बोले यह मेरा जुनून है

Fri, 25 Sep 2020 02:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul khan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत हमेशा से ही हुनर की खान रहा है जो धीरे-धीरे आगे आ रहा है। हर दिन हम किसी न किसी नए कलाकार और नए फिल्म निर्देशक और मनोरंजन जगत में उनकी शुरुआत के बारे में सुनते हैं। इस बार जिस निर्देशक ने अपने सफर की शुरुआत की है वो हैं राहुल खान।

विज्ञापन


राहुल अपनी पहली फिल्म 'बेटी हिंदुस्तान  के साथ आ रहे हैं। यह फिल्म 'पेरिस एंटरटेनमेंट इंडिया' के बैनर तले बनाई जा रही है इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है फैसल खान और राहुल खान ने। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म से रिलीज की जाएगी।

अपनी पहली फिल्म के बारे में बात करते हुए राहुल खान ने कहा, 'मैं हमेशा से ही एक फैशन फोटोग्राफर बनना चाहता था। फिल्म बनाना मेरा जुनून रहा है उन्होंने हमें बताया मैंने निर्देशक के रूप में कुछ ब्रांड कंपनी के टीवी ऐड फिल्म भी किए हैं कई बड़ी कंपनियों के एड किए हैं जो कि रिलीज जी टीवी, स्टार प्लस और टीवी पर रिलीज हुए हैं और अभी भी रनिंग में है और मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे  फैसल खान इस फिल्म का निर्देशक करने का मौका दिया। 
विज्ञापन


फिल्म एक निडर लड़की की कहानी है जिसका हालातों से सामना करते हुए देश के लिए मर मिटने वाले अधिकारी की भूमिका है और किन्नर समाज के लिए बहुत अच्छा मैसेज है इस फिल्म में मुख्य कलाकार टीवी अभिनेत्री रशिका सिंह फैसल खान, मनोज बक्शी, बॉबी कुमार और अन्य मुख्य कलाकार शामिल हैं। 

और मुझे पूरा विश्वास है कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक जरूर मेरा समर्थन करेंगे। फिल्म के निर्माता और अभिनेता, फैसल खान ने कहा अमेरिका से लेकर 'कैमरे के आगे से पीछे तक का सफर मेरे लिए बहुत ही जबरदस्त रहा। 

खासकर इस तरह की फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल करने में मुझे बहुत ही मजा आया। पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। हम उम्मीद करते हैं कि राहुल खान को दर्शकों की तरफ से बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी फिल्म की शूटिंग दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुई है, जिसकी जिम्मेदारी में सह निर्देशक बबलू बघेल काफी लंबे समय से लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें