फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने आठ माह में 600 नई बसें जोड़ीं: वीरेंद्र सचदेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि राजधानी में बसों की कमी के लिए केजरीवाल सरकार की 10 साल की लापरवाही जिम्मेदार है। भाजपा सरकार ने केवल आठ माह में डीटीसी के बेड़े में 600 से अधिक नई बसें जोड़ी हैं और 2800 नई बसों का ऑर्डर दिया है जो वर्ष 2026 तक आ जाएंगी। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में डीटीसी के लिए एक भी नई बस नहीं खरीदी, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। भाजपा अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा कि वे एक नाटकीय नेता हैं, जिन्हें दिल्लीवालों की वास्तविक समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें