फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख का पीएम से आग्रह: नीट के तहत कॉलेजों में ओबीसी आरक्षण करें सुनिश्चित

Thu, 15 Jul 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली

सार

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नीट में राज्य स्तर पर आरक्षण नहीं दे रही है।
विज्ञापन
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य स्तर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में ओबीसी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


नीट, स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को नीट में राज्य स्तर पर आरक्षण नहीं दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने नीट पर अपनी अधिसूचना के माध्यम से स्पष्ट कर दिया है कि अखिल भारतीय कोटे के तहत ओबीसी के लिए आरक्षण इस साल राज्य के मेडिकल कॉलेजों में लागू नहीं किया जाएगा। आजाद ने पत्र में कहा, ‘‘मेरा अनुरोध है कि नीट में ओबीसी का आरक्षण राज्य स्तर पर लागू किया जाए। नहीं तो हम लोगों के समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे।’’ आजाद ने यह भी आग्रह किया कि नीट में ओबीसी के लिए उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें