राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर अभी भी रोक जारी है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के चलते अभी ट्रकों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएनजी, ई-ट्रकों और आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को छोड़कर सभी ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को प्रवेश की अनुमति है।