नई दिल्ली। कड़कड़डूमा कोर्ट ने कुख्यात अब्दुल नासिर गिरोह से जुड़े दानिश जमाल उर्फ समीर की जमानत याचिका खारिज कर दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत ने कहा कि आरोपपत्र और सबूतों से प्रथम दृष्टया साबित होता है कि दानिश संगठित अपराध सिंडिकेट का हिस्सा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दानिश नासिर का करीबी और चचेरा भाई है। उस पर पिछले डेढ़ दशक से खून-खराबे और लूटपाट में शामिल रहने का आरोप है। दानिश ने जमानत के लिए दलील दी कि उसे झूठा फंसाया गया है और अन्य आरोपियों को राहत मिल चुकी है लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि उसका मामला अलग है। संवाद