नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के नजफगढ़ स्थित चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान में दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। आयुर्वेद की जागरूकता के लिए पोस्टर, योग, कहानी, प्रश्नोत्तरी व आयुर्वेद आहार निर्माण संबंधी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। संस्थान के निकट के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। संस्थान के निदेशक-प्राचार्य प्रोफेसर एमबी गौड़ ने कहा कि आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। ताकि लोग आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ ले सके। वहीं, संस्थान के परिसर में औषधीय पौधों, योग, आयुर्वेद आहार और प्रकृति परीक्षण के स्टॉल भी लगाए गए। वहीं जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त निदेशक शैक्षणिक प्रोफेसर (डॉ.) भरत, नोडल ऑफिसर डॉ. राकेश कुमार वर्मा सहित कई दूसरे डॉक्टर मौजूद रहे। ब्यूरो