फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 : दें अपने सपनों को उड़ान, 30 सितंबर है अंतिम तिथि

Wed, 28 Sep 2022 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Atul Maheshwari Scholarship : अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कही आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं।
विज्ञापन
file pic.....
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी पढ़-लिख कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं और इसमें कही आर्थिक परेशानी सामने आ रही है, तो घबराएं नहीं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के माध्यम से आप अपने पंखों को उड़ान दे सकते हैं। इसके लिए आपको अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का फॉर्म, फाउंडेशन की वेबसाइट https://foundation.amarujala.com/ या फिर अमर उजाला की वेबसाइट https://www.amarujala.com/ पर या फिर इस लिंक  https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2022 पर जाकर भरना होगा। 

विज्ञापन


फार्म में मांगी गई सभी जानकारियां देना अनिवार्य होगा। लिखित परीक्षा विभिन्न शहरों में निर्धारित केंद्रों पर होगी। फॉर्म भरते समय लिखित परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार शहर का चयन कर सकेंगे। इसके लिए 54 शहरों का विकल्प फॉर्म में दिया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक का ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है।

इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड में नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। 
विज्ञापन


जो विद्यार्थी कक्षा आठ में पढ़ रहे हैं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस परीक्षा में आवेदन के पात्र नहीं होंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। पात्र विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे। 2019 में एक लाख से अधिक विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुई परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 36 सफल विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 14.4 लाख रुपये दिए गए थे।

इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी। परीक्षा में उन्हें सहायक लाने की स्वीकृति दी जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि अपने से एक कक्षा नीचे का छात्र ही उनका सहायक हो सकता है। सहायक को स्कूल का आई कार्ड साथ लाना होगा।

इनके हौसलों को मिली उड़ान
अचल कुमार, लखीमपुर खीरी

नौवीं कक्षा से ही सपना है कि आईपीएस ऑफिसर बन कर देश की सेवा कर सकूं पर मेरे इस लक्ष्य में बहुत सी बाधाएं थी । जब मैं 10वीं कक्षा में पहुंचा तो मेरे पिता जी की नौकरी चली गई,  घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। एक दिन मुझे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के बारे में पता हुआ और इसकी परीक्षा देकर मैंने यह छात्रवृत्ति हासिल की। इस छात्रवृत्ति ने मानो मेरे  सपने में नया दम भर दिया और मैं आत्मविश्वास से भर गया। छात्रवृत्ति से मिले पैसों से ही मैंने 12वीं की पढ़ाई पूर्ण की, जिसमें मैंने 78 प्रतिशत अंक हासिल किए।

परनीत कौर, पंचकुला
मुझे यह छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए मैं अमर उजाला फाउंडेशन की वास्तव में आभारी हूं। इस छात्रवृत्ति ने मुझे मेरी पढ़ाई में बहुत मदद की है। मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हूं। मेरे पिता एक किसान हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति की मदद से, मैं वर्तमान में कैट परीक्षा 2022 के लिए कोचिंग ले रही हूं। मैं स्नातक होने के बाद एमबीए करना चाहती हूं। जैसा कि आप जानते हैं, MBA सबसे महंगे कोर्स में से एक है, इस स्कॉलरशिप ने मुझे आर्थिक रूप से बहुत मदद की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें