नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश नहीं हुए। विशेष न्यायाधीश जीतेंद्र सिंह ने मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को करने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान केजरीवाल और हिमांशु कुमार को छोड़कर सभी आरोपी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए। केजरीवाल और हिमांशु कुमार ने कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इस मामले में आरोपी शरद चंद्र रेड्डी और राघव मगुंटा को कोर्ट पहले ही सरकारी गवाह बनने की अनुमति दे चुका है। संवाद