फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने रविवार को ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक पर आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज की है। यह शिकायत नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) द्वारा की गई है। आरोप है कि ट्विटर से एक बच्ची को धमकाया और प्रताड़ित किया गया। एफआईआर में तीन ट्विटर हैंडल, जिनमें फैक्ट चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर का ट्विटर हैंडल @zoo_bear और दो अन्य ट्विटर हैंडल @de_real_mask और @syedsarwar20 से आपत्तिजनक ट्वीट करने का आरोप है। हालांकि मोहम्मद जुबैर ने सारे आरोपों को खारिज किया है। साइबर क्राइम डीसीपी अन्येश रॉय ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। एनसीपीसीआर ने मोहम्मद जुबैर द्वारा शेयर किए गए एक ट्वीट का हवाला दिया है, जिसे 6 अगस्त को शेयर किया गया था और उसमें एक नाबालिग बच्ची की तस्वीर थी। तस्वीर में बच्ची का चेहरा धुंधला किया गया था जबकि उसके दादा की फोटो साफ तौर पर देखी जा सकती थी। इससे लड़की की पहचान कोई भी कर सकता है। ऑनलाइन बहस के दौरान उसकी पोस्ट पर दो अन्य लोगों ने आपत्तिजनक बातें कही थी, जिनमें से एक ने कमेंट के बाद में डिलीट कर दिया और दूसरे के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने बताया कि 8 अगस्त को पोस्ट का संज्ञान लेकर जांच शुरू की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें