फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान ट्रक में भरकर चालक ले जा रहा था 115 मजदूरों को बिहार व यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन के दौरान ट्रक में भरकर चालक ले जा रहा था 115 मजदूरों को बिहार व यूपी -चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर ट्रक को पकड़ा, ट्रक के पीछे खचाखच भरी थी सवारी -केबिन में भी बैठे थे पांच-छह लोग, सभी लोगों को मुखमेलपुर स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया -आरोपी ट्रक चालक मध्य प्रदेश से दाल लेकर आया था बाहरी दिल्ली, यहां मजदूूरों से सौदेबाजी कर उन्हें बिहार व यूपी में छोड़ने की बात कर ट्रक में बिठाया अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली, 18 अप्रैल लॉक डाउन के दौरान दिल्ली में फंसे मजदूर किसी भी कीमत पर अपने-अपने घरों को वापस लौटने की जुगत लगा रहे हैं। शुक्रवार देर रात को पुलिस ने अलीपुर स्थित सिंघु बॉर्डर पर राजस्थान नंबर के ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ट्रक में  एक-दो नहीं पूरे 115 प्रवासी मजदूर बैठे मिले। सभी ट्रक चालक से सांठगांठ अपने-अपने घर बिहार व यूपी जाने की फिराक में थे। ट्रक चालक ने भी इन लोगों से मनमाने रुपये वसूल रहा था। पुलिसकर्मियों ने ट्रक में बैठी सभी सवारियों को मुखमेलपुर स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। पुलिस ने गांव टीकरी, जमालगढ़, नूह, हरियाणा निवासी चालक राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12.50 बजे अलीपुर थाने का स्टॉफ सिंघु बॉर्डर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने राजस्थान नंबर का ट्रक आता हुआ देखा। ट्रक पर आवश्यक सामान लाने ले जाने का स्टीकर लगा हुआ था। ट्रक के केबिन में पांच-छह शख्स बैठे हुए थे। पुलिसकर्मियों ने चालक से ट्रक के पीछे भी जांच कराने की बात की। चालक ने जैसे ही ट्रक का डाला खोला, पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। ट्रक पूरी तरह खचाखच भरा हुआ था। उसमें एक के ऊपर एक मजदूर बैठे हुए थे। गिनती की गई तो पता चला कि ट्रक में कुल 115 लोग मौजूद थे। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर ट्रक को सिंघु बॉर्डर से सीधे मुखमेलपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया, वहां सभी को क्वारंटीन कर दिया गया। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से दाल लेकर बाहरी दिल्ली आया था। यहां पर कुछ मजदूरों ने उससे बिहार व यूपी में अलग-अलग जगह छोड़ने के बदले रुपये देने की बात की। लालच में उसने सवारियों को बिठाकर सोनीपत की ओर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। ---- शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें