नई दिल्ली। एम्स कर्मचारी यूनियन ने अस्पताल रोगी देखभाल भत्ता बंद होने के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन एक सितंबर को आयोजित होगा। यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत ने बताया, ग्रुप सी और डी कर्मियों को करीब पांच हजार रुपये के भत्ते का भुगतान किया जाता है। जिसे अब बंद कर दिया गया है। इसके विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। प्रशासन से भत्ता बहाली की मांग करेंगे। ग्रुप सी और डी कर्मी अस्पताल में सबसे ज्यादा जोखिम परिस्थिति में काम करते हैं। कर्मचारियों को संक्रमित होने का डर बना रहता है। ऐसे में भत्ता बंद करना अनुचित है।