नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग स्कूल और स्पेशलाइज्ड सेंटर में सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 15 यूनिवर्सिटी स्कूल और एक स्पेशलाइज्ड सेंटर के एक-एक पाठ्यक्रम के लिए एक अतिरिक्त सीट सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा के लिए निर्धारित की गई है। इसकी सूची यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार दस जुलाई तक 2500 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। शुल्क ऑनलाइन जमा कराना होगा, जिसका लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। यूनिवर्सिटी के अनुसार आवेदक को सिंगल गर्ल चाइल्ड के प्रमाण में प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट से प्रमाणित एक हलफनामा भी आवेदन के साथ जमा करना होगा। ब्यूरो