नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के वार्षिक फेस्ट के दूसरे दिन पुलिस के कथित लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन एबीवीपी ने द्वारका उत्तर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग किया। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया। कॉलेज की एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सक्षम सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा विद्यार्थियों पर किया गया लाठीचार्ज अनुचित था। भीड़ प्रबंधन के लिए बल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए था। ब्यूरो