फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से AAP की दूरी, सांसद संजय सिंह ने बताई वजह

Tue, 23 May 2023 11:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में नए संसद भवन की बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह से आम आदमी पार्टी ने दूरी बना ली है। वहीं कांग्रेस और टीएमसी भी सरकार के इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। 
विज्ञापन
नए संसद भवन की बिल्डिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दोपहर 12 बजे से हवन पूजन के साथ नव निर्मित नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से नए संसद बनाया गया है। इस मामले में आप का कहना है कि आप इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। पार्टी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाना चाहिए। पार्टी केंद्र सरकार के फैसले से नाराज है। बता दें कि इस कार्यक्रम में आम आदम पार्टी के साथ कई अन्य विपक्षी दल भी शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन




आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट लिखा कि हमारी पार्टी पीएम मोदी के खिलाफ राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं दिए जाने पर विरोध करेगी और उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि विपक्षी दलों ने मांग की है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए भवन का उद्घाटन करना चाहिए। विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन की बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निमंत्रण पर पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें