आम आदमी पार्टी नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दोपहर 12 बजे से हवन पूजन के साथ नव निर्मित नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। करीब 1200 करोड़ रुपये की लागत से नए संसद बनाया गया है। इस मामले में आप का कहना है कि आप इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। पार्टी का कहना है कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से करवाया जाना चाहिए। पार्टी केंद्र सरकार के फैसले से नाराज है। बता दें कि इस कार्यक्रम में आम आदम पार्टी के साथ कई अन्य विपक्षी दल भी शामिल नहीं होंगे।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट लिखा कि हमारी पार्टी पीएम मोदी के खिलाफ राष्ट्रपति को निमंत्रण नहीं दिए जाने पर विरोध करेगी और उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि विपक्षी दलों ने मांग की है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए भवन का उद्घाटन करना चाहिए। विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन की बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के निमंत्रण पर पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।