फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता और सरकार : संयुक्त राष्ट्र में गूंजेगा शासन का दिल्ली मॉडल, आप विधायक आतिशी बताएंगी खूबियां

Thu, 28 Apr 2022 05:06 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

27 व 28 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र संघ ने न्यूयार्क स्थित अपने मुख्यालय पर ‘लोकल एंड रीजनल गवर्नमेंट्स प्रियोरिटीज फॉर द न्यू अर्बन एजेंडा’ पर एक चर्चा आयोजित की है।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन के दिल्ली मॉडल को वैश्विक पहचान मिलने जा रही है। आप विधायक आतिशी इसी मॉडल पर न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र, महासभा में बात करेंगी। इस दौरान वह वैश्विक नेताओं के साथ केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस की खूबियों को साझा करेंगी।

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों के साथ केजरीवाल सरकार की प्रभावी जन केंद्रित नीतियों के माध्यम से स्थानीय नेतृत्व के दिल्ली के उदाहरण को साझा करना मेरे लिए गर्व की बात है। दिल्ली मॉडल दुनिया भर के देशों के सामने आने वाली कई चुनौतियों का समाधान दे सकता है।

दरअसल, 27 व 28 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र संघ ने न्यूयार्क स्थित अपने मुख्यालय पर ‘लोकल एंड रीजनल गवर्नमेंट्स प्रियोरिटीज फॉर द न्यू अर्बन एजेंडा’ पर एक चर्चा आयोजित की है। इसमें शिरकत करने वाले प्रतिनिधि न्यू अर्बन एजेंडा हासिल करने के अपने दृष्टिकोण और लक्ष्य पर बात करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चुनौतियों तथा नीतिगत प्रक्रियाओं की भी बात होगी। आतिशी बोगोटा और बार्सिलोना के मेयर के साथ ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज ऑफ लीडिंग लोकली’ पर चर्चा करेंगी।

सरकार की योजनाओं से कराएगी अवगत
बताया जा रहा है कि चर्चा में वह बताएंगी कि कैसे एक संपन्न, विविध व घनी आबादी वाला शहर बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक परिवहन तक आम लोगों की पहुंच सुनिश्चित कर सकता है। साथ ही अपने नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाला जीवन देने में भी कामयाबी हासिल कर लेता है। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्यों को दिल्ली सरकार की तरफ से लागू योजनाओं के बारे में भी बतायेंगी। उनकी कोशिश इस बात पर रोशनी डालने की होगी कि कैसे दिल्ली सरकार की नीतियों ने लाखों आम लोगों के जीवन पर सकारात्मक असर डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें