नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले आपराधिक वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे गैंगस्टर के एक गुर्गे को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान ईश्वर सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। बदमाश गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सक्रिय सदस्य है। इसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस बदमाशों पर निगरानी रख रही है। पुलिस को द्वारका सेक्टर-23 इलाके में बदमाश के हथियार लेकर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल और कारतूस मिले। ब्यूरो