फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गार्ड ने चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रशांत विहार थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर-9 स्थित नवीनतम अपार्टमेंट के बाहर नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक सिक्योरिटी गार्ड ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महावीर प्रधान घायल हो गए। वारदात के दौरान गार्ड अरुण को भी चोट लग गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। जांच में सामने आया है कि महावीर प्रधान ने अरुण को नौकरी से हटा दिया था। इसी बात को लेकर अरुण नाराज था। आरोप है कि गुस्से में उसने पास की नारियल की रेहड़ी से चाकू उठाया और प्रधान पर हमला कर दिया। हमले में प्रधान के शरीर पर चोटें आईं। इसी दौरान अरुण को भी चोट लग गई। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें