फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ओशो धाम में आज ध्यान, सत्संग और कला का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओशो धाम में आज ध्यान, सत्संग और कला का संगम
विज्ञापन

नई दिल्ली। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई यानी आज नजफगढ़ स्थित ओशो धाम में आध्यात्म, ध्यान, संगीत और कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित इस विशेष समारोह में ध्यान सत्र, सत्संग, ओशो प्रवचन और कला प्रदर्शनी के माध्यम से गुरु परंपरा को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मा आनंद भक्ति की 18 मंडला और अमूर्त चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मा धर्म ज्योति और स्वामी चैतन्य कीर्ति करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रदर्शनी ध्यान, चेतना और आंतरिक अनुभवों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करती है। समारोह की शुरुआत दोपहर 12 बजे लाइव कीर्तन से होगी। दोपहर 3 बजे ओशो के प्रवचनों का श्रवण कराया जाएगा, जबकि शाम 4 बजे कुंडलिनी मेडिटेशन का सत्र आयोजित होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें