फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कथक की शाश्वत विरासत को समर्पित मनमोहक संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु कुन्दनलाल गंगानी फाउंडेशन की तरफ से संतति नामक एक संगीतमय और नृत्यमय संध्या का आयोजन त्रिवेणी कला संगम में हुआ। जयपुर घराने की शास्त्रीय परंपरा और कथक की पीढ़ीगत विरासत को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में तीन एकल प्रस्तुतियां और एक सामूहिक अंक के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर चित्र उभरकर आया। संजीत गंगानी ने अपने एकल में सधी हुई लयकारी, सटीक तड़क-ताल और बारीकी से गुरु परंपरा की गरिमा को साकार किया। दीपक ऑरोरा की ऊर्जावान प्रस्तुति ने ताल संरचना और भाव विस्तार का गहरा संगम दिखाया, जबकि आर्चिसा विश्वकर्मा ने अपनी लय-निपुणता और भावनात्मक संतुलन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, नृत्य धारा समूह से भवनी देवड़ा, प्रीति शेवारे और कल्याणी चौरसिया ने संगठित प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के निदेशक संजीत गंगानी ने कहा, कि संतति हमारी परंपरा के प्रति श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में गंगानी परिवार के कलाकारों में फतेह सिंह, किशोर, योगेश, आशिष, अजीम अली और विनोद गंगानी की संगत ने हर प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें