फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कोरोना से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुधवार को कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। कोरोना से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक नए मरीज मिले।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार सक्रिय मरीजों की संख्या 620 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 65 रही। कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग कई दूसरी बीमारियों से जूझ रहा था, इसमें कार्सिनोमा ओरल कैविटी (मुंह का कैंसर), एक्यूट किडनी इंजरी सहित एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (फेफड़ों का खराब होना) था। दिल्ली में एक जनवरी 2025 से लेकर अब तक कोरोना के 2480 मामले सामने आ चुके हैं। देशभर में कोरोना के कुल मामलों में दिल्ली दूसरे नंबर पर है। डॉक्टरों की मानें तो कोरोना के मरीजों में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इसमें खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें