आईजीआई एयरपोर्ट पर करीब 3 करोड़ का सोना जब्त
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तस्कर गिरोह का पर्दाफाश हो गया है। कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर उज्बेकिस्तान के ताशकंद से आई आठ यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों के पास से 5.31 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.93 करोड़ रुपये बताई जा रही है।