नई दिल्ली। जिले की सभी थाना पुलिस ने 62 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से 36 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए गए हैं। बाकी की वेरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि नॉर्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने 12, बाराखंभा रोड ने 14, कर्तव्य पथ ने 9, मंदिर मार्ग ने 9, स्पेशल स्टाफ़ ने 5, तिलक मार्ग ने 4, तुग़लक़ रोड थाना पुलिस ने 2, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने 2, कनॉट प्लेस ने 2, चाणक्यपुरी ने 2 और साउथ एवेन्यू ने 1 मोबाइल फोन बरामद किया है। ब्यूरो