फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: रेलवे स्टेशनों पर 61 वॉलंटियर्स ने भीड़ संभाली

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दीपावली, भैया दूज और छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ को संभालने में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए 5 से 14 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत दिल्ली के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 61 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की तैनाती की गई थी। अभियान के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक 35 वॉलंटियर्स को तैनात किया गया था। आनंद विहार टर्मिनल पर 20 और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छह वॉलंटियर्स ने जिम्मेदारी संभाली। इन वॉलंटियर्स ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने और भीड़ नियंत्रण में सहयोग दिया। स्टेशनों पर यात्रियों की भारी आवाजाही के बीच उनकी मुस्तैदी से रेलवे प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने में मदद मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें