फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त से मिले भाजपाई, फिर सीएम केजरीवाल के खिलाफ शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने चुनाव आयुक्त से फिर की केजरीवाल की शिकायत
विज्ञापन

नई दिल्ली। पिछले 20 दिन के भीतर भाजपा की ओर से कई बार चुनाव आयोग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं के खिलाफ शिकायत दी जा चुकी है। बुधवार को एक बार फिर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी। साथ 10 मई तक चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की अपील की। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डॉ. संबित पात्रा, विजेंद्र गुप्ता, ओम पाठक, सुभाष सचदेवा व अधिवक्ता नीरज शामिल थे। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि आयुक्त से मुलाकात कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ शिकायत दी गई है। आरोप है कि चुनावी परिणाम को प्रभावित करने के लिए धर्म विशेष के लोगों के तुष्टीकरण के लिए अपने सरकारी पद व कोष का दुरुपयोग किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें