सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
आज से एम्स ट्रामा सेंटर में मरीजों की भर्ती शुरू
नई दिल्ली। कुछ ही दिन पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से एम्स के ट्रामा सेंटर में लगी आग से नुकसान के बाद शनिवार से सेवाएं शुरू होंगी। बताया जा रहा है कि शनिवार से एम्स ट्रामा सेंटर में मरीजों की भर्तियां शुरू हो सकेंगी। 13 दिन बाद तीन ऑपरेशन थियेटर शुरू होंगे। ट्रामा सेंटर प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा ने बताया कि औसतन 22 ऑपरेशन होते हैं। शनिवार से वे 18 से 20 सर्जरी प्रतिदिन कर सकेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि तीन ऑपरेशन थियेटर में पांच टेबल पर सर्जरी शुरू हो जाएंगी। हालांकि शेष दो ऑपरेशन थियेटर को लेकर भी एम्स प्रबंधन जुटा हुआ है। जल्द ही वे भी पहले की तरह शुरू हो सकेंगे। ब्यूरो