फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में एक सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 50 वर्षीय दीपक को गिरफ्तार किया गया है। दीपक रोहिणी के सेक्टर-17 का निवासी है। पुलिस के अनुसार, बच्ची मंगलवार को कपड़े धोने का साबुन खरीदने आरोपी की दुकान पर गई थी। तभी दीपक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि केएनके मार्ग थाने में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की। शिकायत के आधार पर पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें