फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News : पुलिस के 490 जवानों पर गिर सकती है गाज, परीक्षा में नकल का आरोप, केस दर्ज

Sat, 23 Jul 2022 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिपाही नकल करके पास हुए हैं। एसएससी की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में करीब 490 सिपाही नकल करके भर्ती हुए हैं। यह आरोप स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में लगाया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा ने एसएससी को पत्र लिखकर पूछा है कि सिपाहियों ने कैसे नकल की। अपराध शाखा के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने मामला दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि एसएससी की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सिपाही नकल करके पास हुए हैं। एसएससी की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसएससी के अपर सचिव परिमल करण ने दिल्ली पुलिस को कुछ दिन पहले शिकायत दी थी कि उन्हें संदेह है कि दिल्ली पुलिस की एसएससी की सिपाही भर्ती परीक्षा में 490 सिपाही नकल करने के पास हुए हैं। इन सिपाहियों के नंबर भर्ती परीक्षा में काफी ज्यादा आए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में एसएससी ने अपने स्तर पर जांच की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी। अपराध शाखा की टीम इस मामले में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एसससी को पत्र लिखकर पूछा है कि यह बताया जाए कि सिपाहियों ने नकल की है तो कैसे की है। एसएससी को इन सिपाहियों पर नकल करने को लेकर संदेह कैसे हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसएससी को पत्र लिखे कई दिन हो गए हैं, मगर एसएससी ने शुक्रवार तक कोई जवाब नहीं    दिया था। एसएससी का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें