फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में कोरोना से 48 लोगों की मौत, 2866 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2866 पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि, कोरोना से मृत्युदर अभी भी दो फीसदी से नीचे बनी हुई है। अस्पतालों के डॉक्टरों और सरकार का कहना है कि दिल्ली के बाहर के कई राज्यों से गंभीर हालात में मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में 2866 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 2766 स्वस्थ हुए। दस दिन बाद संक्रमितों के मुकाबले कम मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 3,06,559 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2,78,812 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 91 फीसदी है। संक्रमण से अब तक 5740 मरीजों की जान गई है। फिलहाल 22007 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 12614 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। वहीं, कोविड अस्पतालों मेें 5303 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्र में 958 और हेल्थ सेंटर में 266 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले डेढ़ महीने से रेड जोन लगातार बढ़ रहे थे। शनिवार को 12 जोन को डी- कंटेन किया गया। कंटेनमेंट जोन अब घटकर 2715 रह गए हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें