नई दिल्ली। आदर्श नगर के लालबाग इलाके में शुक्रवार शाम खेलने के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर चार साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। मृत बच्चे की शिनाख्त शिवम (4) के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों और बहन के साथ लालबाग इलाके में रहता था। उसके पिता पप्पू का इलाके में परचून की दुकान है। शुक्रवार रात शिवम अपनी जुड़वां बहन के साथ तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गया। शोरशराबा होने पर परिजनों ने अन्य लोगों की मदद से बच्चे को पास के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।