दिल्ली : विशेष जांच और खुफिया शाखा ने 3.19 करोड़ रुपये के 367 आईफोन किए जब्त
- फोटो : ट्विटर ANI
विशेष जांच और खुफिया शाखा (एसआईआईबी) और एसीसी एक्सपोर्ट कमिश्नरेट ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 367 आईफोन जब्त किए। जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य 3.19 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिल्ली सीमा शुल्क ने जानकारी देते हुए बताया कि रियाद से भेजे गए घरेलू सामान के रूप में 8 कूरियर पार्सल में फोन छुपाए गए थे।