नई दिल्ली। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे दिल्ली जंक्शन-छपरा के बीच समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाएगी। रेलगाड़ी संख्या 05101 छपरा-दिल्ली जंक्शन 14 अप्रैल से 30 जून के बीच प्रत्येक रविवार को छपरा से शाम 4 बजे चलेगी व अगले दिन दोपहर 12.30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 05102 दिल्ली जंक्शन-छपरा साप्ताहिक स्पेशल 15 अप्रैल से 1 जुलाई के बीच प्रत्येक सोमवार को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे चलेगी व अगले दिन पूर्वाह्न 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। तीन वातानुकूलित 3 टीयर, आठ शयनयान श्रेणी, सात सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में बलिया, मऊ, मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।