फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य का 30 प्रतिशत पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने पांच दिनों में निर्धारित लक्ष्य का 30 प्रतिशत से अधिक हासिल कर लिया है। सात जुलाई से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 6,198 पौधे लगाए जा चुके हैं। दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड को 20,600 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया था लेकिन बोर्ड ने इसे बढ़ाकर 32,400 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। जल बोर्ड का कहना है कि अभियान की शुरुआत से ही इसे मिशन मोड में चलाया जा रहा है। उद्घाटन दिवस पर ही प्रथम चरण के लिए तय 10 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 27.25 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से लगभग तीन गुना अधिक है। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सज्जन सिंह यादव ने 10 जुलाई को कोरोनेशन पिलर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में पीपल और बेल के पौधे लगाकर अभियान की समीक्षा की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें