फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करेंगे:विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के झूठ का पर्दाफाश करेंगे:विजेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

नई दिल्ली। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा की गरिमा व पवित्रता को तार-तार कर रही है। एक झूठ को छुपाने के लिए अनेक झूठ बोले जा रहे हैं। सबने स्पष्ट रुप से देखा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापिस लेने का प्रस्ताव पारित हुआ। अब आम आदमी पार्टी यह चाहती है कि सभी लोग आंख मूंद कर उसके झूठ को ही सत्य मान लें। गुप्ता ने यह भी कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने स्पष्ट रूप से राजीव गांधी से भारत रत्न वापिस लेने की मांगी की। विपक्ष के नेता ने बताया कि रविवार को भाजपा विधायकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भाजपा आम आदमी पार्टी की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करेगी और हर हाल में यह सुनिश्चित करेगी कि सदन की गरिमा को किसी भी प्रकार से चोट ना पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें