फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आई तो सीलिंग पर समाधान निकलेगा : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार आई तो सीलिंग का समाधान निकलेगा : गोयल
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल का कहना है कि दिल्ली के व्यापारी सीलिंग को लेकर परेशान हैं। अगर भाजपा की सरकार केंद्र आती है और दिल्ली में भी प्रत्याशियों की जीत होती है तो सीलिंग के मुद्दे को हल करने में आसानी होगी। बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में विजय गोयल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सीलिंग के मुद्दे को उठाकर व्यापारियों को भड़का रही हैं, जबकि हकीकत यह है कि कांग्रेस चाहती तो अपने समय में इसका हल कर सकती थी। आम आदमी पार्टी की सरकार और कांग्रेस सरकार ने सीलिंग के मुद्दे पर व्यापारियों का साथ नहीं दिया। गोयल ने कहा कि 272 मंडलों में व्यापारियों की टीमें गठित कर ली गई हैं। ये टीमें हर बाजार में जाकर व्यापारियों के हितों को लेकर व्यापारियों से चर्चा करेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें