फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कम मिलने पर विभागीय प्रमुखों पर होगी कार्र्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन कम देने पर विभागीय प्रमुख नपेंगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। सरकारी संस्थानों में न्यूनतम मजदूरी देने में किसी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित विभाग के प्रमुख पर कार्रवाई होगी। श्रम मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन मिनिमम वेज’ अभियान खत्म होने के साथ इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। दस दिन तक चले इस अभियान में कुल 182 संस्थानों की जांच की गई। इसमें से 165 जगहों पर अनियमितता पाई गई। चार मामलों में प्रतिष्ठान के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। गोपाल राय ने बताया कि अगर किसी सरकारी कंपनी ने किसी निजी कंपनी को ठेका दिया है, तो निजी कंपनी में कम वेतन देने पर विभागीय प्रमुख पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें