चिड़ियाघर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में मंगलवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। चिड़ियाघर के एजूकेशन क्यूरेटर रियाज खान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर चिड़ियाघर में सांता ने लोगों के बीच घूमकर उन्हें क्रिसमस के गिफ्ट बांटे और बच्चों को टॉफियां दी। क्रिसमस के आयोजन के बारे में बच्चों को बताया गया और जानवरों से प्रेम करने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही दर्शकों और स्कूली बच्चों को जानवरों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। बच्चों ने सांता के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई। चिड़ियाघर में दर्शकों की काफी भीड़ सांता से मिलने के लिए पहुंची, जिन्हें सांता ने क्रिसमस की बधाई दी। ब्यूरो