फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के युवाओं से फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने की मन की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता विवेक ओबरॉय ने युवाओं से की मन की बात
विज्ञापन

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में भाजपा के एक कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने रविवार को युवाओं के साथ मन की बात की। इससे पहले शनिवार शाम इंडिया गेट पर मशाल रैली में हिस्सा लिया था। रविवार को करीब तीन घंटे की देरी से सातों सीटों पर मोदी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में विवेक ओबरॉय ने उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म के लोकप्रिय संवाद हाउ इज द जोश? के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपनी उंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई। कहा कि पूरी दुनिया में भारत सबसे युवा देश माना जाता है। मतदान करके युवा अपनी ताकत को दिखा सकते हैं। जिस तरह युवा देश की महाशक्ति हैं, उसी तरह पीएम मोदी भी देश के लिए पॉवरमैन हैं। जब भी किसी राजकुमार या बाहरी ने शासन किया है, तब व्यापक लूट हुई है, लेकिन अब देश सतर्क हो चुका है। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जिक्र करते हुए कहा कि जब माधुरी दीक्षित का दिल धक-धक करता है तो देश का दिल क्या कहता है? मोदी-मोदी। इस दौरान भारत माता की जय, जयश्रीराम, जय हिंद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, घर-घर भगवा छाएगा, राम राज्य आएगा जैसे नारे भी लगते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें