फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर में आएंगे 10 नए मेहमानचिड़ियाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में काफी समय से खाली पड़े वन्यजीवों के बाड़े भरे जाएंगे। इसके लिए 10 प्रजातियों के वन्यजीवों को लाने की तैयारी की जा रही है। इसमें चिंकारा, शुतुरमुर्ग से लेकर गैंडा और जेब्रा तक शामिल हैं। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश कुमार पांडे के मुताबिक, पंजाब के छतबीड़ चिड़ियाघर से चिंकारा को लाए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही दो पक्षियों के जोड़ों को भी लाया जाएगा। वहीं, कानपुर के चिड़ियाघर से शुतुरमुर्ग और यूपी के एक अन्य चिड़ियाघर से बाघिन व पटना से गैंडा को लाने की तैयारी की जा रही है। पांडे ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। वर्तमान में चिड़ियाघर में दो मादा गैंडा है जबकि पटना के चिड़ियाघर में करीब 12 गैंडा हैं। पांडे ने बताया कि इसके अलावा लखनऊ के चिड़ियाघर से घड़ियाल और मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट से मगरमच्छ को लाने की योजना है। उन्होंने बताया कि चिड़ियाघर में काफी समय से जेब्रा की भी कमी है इसको देखते हुए जेब्रा के संबंध में भी कई चिड़ियाघर प्रशासन को लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें