फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दस लाख लूटे, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 20 Aug 2022 04:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

मृतक की शिनाख्त चांद नगर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। वह कुंडली स्थित स्क्रैप कंपनी में कलेक्शन एजेंट था।बुधवार दोपहर एक बजे सड़क पर घायल अवस्था में गुरमीत के मिलने के बाद पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला में बुधवार को स्क्रैप कंपनी के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर दस लाख रुपये लूट लिए गए। सड़क पर घायल अवस्था में देखकर पीड़ित को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार तड़के उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने सिर में गोली लगने की बात कही है। पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक की शिनाख्त चांद नगर निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। वह कुंडली स्थित स्क्रैप कंपनी में कलेक्शन एजेंट था। बुधवार दोपहर एक बजे सड़क पर घायल अवस्था में गुरमीत के मिलने के बाद पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। परिवार वाले घटना की जानकारी मिलने पर गुरमीत को निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि सिर में गोली मारी गई है। मृतक के साले जसप्रीत ने बताया कि गुरमीत रोज सुभाष नगर से कुंडली जाता था। बुधवार दोपहर वह दस लाख का कलेक्शन करने के बाद कंपनी में जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें