नई दिल्ली। द्वारका स्थित क्रिकेट सेंटर में अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता में जोन 18 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। विभिन्न जोन की टीमों ने हिस्सा लिया और जोन 18 ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया। जोन 13 की टीम ने चौथा स्थान पाया। फाइनल मुकाबला अभी बाकी है, जिसके बाद विजेता टीम का फैसला होगा। जोन 18 की इस सफलता पर क्रिकेट प्रभारी विनोद मट्टा का मार्गदर्शन सराहा गया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। संवाद